मल्हार

मल्हार क्षेत्र में युवती की आत्महत्या का मामला…प्रेमी के घर मिली थी सदिग्ध लाश, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राजू लहरिया 33 वर्ष, पिता चंदन लहरिया, निवासी ग्राम धनगंवा चौकी मल्हार के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी 2026 से 27 फरवरी की सुबह 7 बजे के बीच युवती ने आरोपी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी राजू लहरिया पिछले तीन वर्षों से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था।

जब युवती ने उससे शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दिन युवती आरोपी के घर धनगंवा में उसके कमरे में मौजूद थी, जहां उसने रोशनदान में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसके पास से वह मोबाइल फोन भी जब्त किया गया, जिससे वह युवती से बातचीत करता था। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर