बिलासपुर

NH-130 पर खड़ी हाईवा से टकराकर ट्रक ड्राइवर की मौत…लापरवाही बनी फिर एक मौत की वजह

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के थाना हिर्री क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हाईवा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन खड़ा करने का अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी उदेराम पटेल, निवासी ग्राम रामपुर थाना चिचोला जिला राजनांदगांव, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र हरीचंद्र पटेल पेशे से ड्राइवर था और स्वयं के आईसर वाहन क्रमांक CG-08 AT-4397 को चलाता था।

28 फरवरी को वह अम्बिकापुर से रायपुर की ओर माल लेकर निकला था। 1 मार्च की रात करीब 1:30 बजे हरीचंद्र का वाहन पेन्ड्रीडीह-रतनपुर बाईपास NH-130 पर ग्राम अमसेना स्थित आईसर शोरूम के सामने पहुंचा। उसी दौरान सड़क के बीचों-बीच हाईवा क्रमांक CG-10 BE-1650 को उसके चालक ने बिना संकेतक, बिना इंडिकेटर और बिना सुरक्षा चिन्ह लगाए खड़ा कर दिया था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। बताया गया कि अंधेरे और बिना चेतावनी संकेत के कारण हरीचंद्र पटेल का वाहन सीधे खड़ी हाईवा के पीछे जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके दोनों पैर, सीना, सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर परिजन थाना हिर्री पहुंचे और बाद में बिल्हा स्थित मरच्यूरी में शव की पहचान की। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ धारा 106 और 285 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,