जांजगीर चाँपा

कार में 40 किलो गांजा परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ्तार, कार सहित नौ लाख का गांजा जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले की पुलिस को अवैध रूप से गांजा के बिक्री एवं परिवहन को रोकने हेतु समस्त थाना प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया था। इसी दौरान थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को ज़रिये मुखबीर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की आर्टिका कार में दो लोग सवार है जो कुरदा सिवनी मोड़ के पास मादक पदार्थ गांजा को खपाने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे है थाना प्रभारी चापा को कार्यवाही हेतु  मुखबीर के बताये गये स्थान पर दबिस दिया गया जो ग्राम सिवनी नहर के पास एक सफेद रंग का आर्टिका कार रोड किनारे खड़ी मिली जिसमें दो आदमी सवार थे जिनसे पुछताछ करने पर उक्त आर्टिका कार क्रमांक सीजी 10 एनसी 1135 से एक किलो का मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया तथा आरोपियो से पूछताछ करने पर आरोपी नुकेश्वर चन्द्रा द्वारा बताया गया की वह उड़िसा से 40 बंडल गांजा लेकर आया है तथा उक्त गांजा को बाजारपारा सिवनी निवासी गोविंदा राठौर के घर में छिपाकर रखा है जो आरोपी के बताये अनुसार जगह पर जाकर रेड कार्यवाही किया जो गोविंदा राठौर घर में उपस्थित मिला जिससे गोविंदा राठौर के घर के अंदर से दो बोरियों में रखे 39 पैकेट मादक पदार्थ गांजा को समक्ष गवाहान जप्त किया गया आरोपी 1. नुकेश्वर प्रसाद चन्द्रा पिता बालकृष्ण उम्र 32 वर्ष निवासी बेलादुला थाना जैजैपुर 2. शत्रुहन शर्मा पिता गति शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी कोटाडबरी चांपा एवं 3. गोविंदा राठौर पिता धनीराम राठौर उम्र 27 वर्ष निवासी बाजार चौक सिवनी थाना चांपा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 40 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती चार लाख रूपये तथा परिवह में उपयोग किये गये आर्टिका कार क्रमांक सीजी 10 एनसी 1135 किमती पांच लाख एवं दो नग मोबाई जुमला नौ लाख रूपये को जप्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...