क्राइमरतनपुर

लखराम स्टेट बैंक में हुई उठाई गिरी के आरोपी पकड़ाए, रकम को मकान बनाने में कर दिया खर्च

डेस्क

लखराम स्टेट बैंक की शाखा से पैसा जमा कराने वाली महिला का बैग पार करने वाले आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। भवारी डीह की हेमा माथुर लखराम स्टेट बैंक में 90 हज़ार रूपय एक हरे रंग के झोले में रखकर जमा कराने गई थी। बैंक में फॉर्म जमा करने के दौरान उसकी गोद से रुपयों से भरा बैग गिर गया। इसी बीच बैंक पहुंची एक बुजुर्ग महिला ने चुपके से 90 हजार रुपए से भरा वह बैग पार कर दिया।

हेमा जब फॉर्म भरने के बाद अपना बैग तलाश करने लगी तो उसे बैग के पार होने की जानकारी हुई ।उसे अपने पास बैठी उस बुजुर्ग महिला पर शक हुआ तो उसने बैंक प्रबंधन को जानकारी दी। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की तलाशी ली गई तो हेमा का शक सही पाया गया। एक युवक के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर बैंक पहुंची बुजुर्ग सी महिला ने ही हेमा का बैग पार किया था और उसके बाद दोनों मोटरसाइकिल से चले गए थे । उस महिला ने बैंक में कोई लेन-देन भी नहीं किया था। उस घटना के बाद से ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला और युवक की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महिला उच्चभट्टी सीपत क्षेत्र की निवासी है। जिसके बाद रतनपुर पुलिस ने एक टीम बनाई और उस टीम को उच्च भट्टी में भेजा। जहां पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रही लक्ष्मी बाई और उसके बेटे अजय रात्रे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 90,000 की उठाई गिरी के बाद जहां उन्होंने एक नई मोटरसाइकिल खरीद ली थी, वही बची हुई रकम को भवन निर्माण में लगा दिया था। पुलिस ने बेटे से बाइक जप्त कर लिया है। बैंक में उठाई गिरी करने वाले मां बेटे को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने बाइक को तो जप्त कर लिया लेकिन शेष रकम भवन निर्माण में लगा दिए जाने की वजह से उसकी वसूली नहीं हो पाई ।वही दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...