सीपत

एनटीपीसी कर्मी के सुने मकान में टूटा ताला…अज्ञात चोरों ने लाखो के समान पर किया हाथ साफ

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत- चोरों का आतंक इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में सर चढ़कर बोल रहा है जिस पर अंकुश लगाने स्थानीय पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है।

इसी बीच सीपत थाना क्षेत्र में भी एनटीपीसी कर्मी के सूने घर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सीपत थाने में दर्ज कराई है जहां नहरपार निवासी एनटीपीसी कर्मी रविशंकर सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जनवरी की शाम अपने साले महेन्द्र भवानी का तबीयत खराब होने की सूचना पर घर में ताला लगाकर अपने ससुराल गया था।

जहां से मंगलवार को वह सुबह घर लौटा तो देखा की उसके घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। जब प्रार्थी ने घर के अंदर रखे समान की जांच की तो पता चला की किसी अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर आलमारी मे रखे जेवरात चांदी का लच्छा 35 तोला,पायल चांदी का 36 तोला,कमर बंद चांदी का 15 तोला, सोने का हार 01 तोला,कान का झुमका सोने का आधा तोला,

एक वीवो कंपनी का मोबाइल को चुरा कर रफूचक्कर हो गए। जिसकी अनुमानित कीमत 95 हजार बताई जा रही है। इधर मामले में सीपत पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...