बिलासपुर

बिलासपुर :- घुटकू अंडरब्रिज के पास सड़क हादसे में युवक की मौत…तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी ठोकर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, चोरभट्ठी खुर्द निवासी नंद कुमार केंवट का पुत्र ओम प्रकाश केंवट 25 वर्ष सुबह 6.30 बजे अपनी स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BT0644 से ट्रैक्टर चलाने के लिए नौरोती कापा जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 6.45 बजे अज्ञात पिकअप वाहन के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ओम प्रकाश को सिर पर गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मृतक के ट्रैक्टर मालिक शिव कुमार यादव ने परिजनों को फोन कर दी। सूचना मिलते ही पिता नंद कुमार मौके पर पहुंचे और बेटे को मृत अवस्था में देखकर थाने को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोनी पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मर्ग क्रमांक 70/2025 धारा 194 BNSS कायम कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद, नशे ने परिवार को किया तबाह....शराबी पति पत्नी में पैसों को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्थर मारकर की पत्... बिलासपुर:- सूने मकानों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार....45 लाख से ज्यादा की संपत्...