रतनपुर

रतनपुर:- जड़ी बूटी के कारोबार में मुनाफे का लालच देकर 18 लाख रुपए से अधिक की ठगी…2 आरोपियों पर अपराध दर्ज,

रमेश राजपूत

रतनपुर – थाना क्षेत्र में वनौषधि (जड़ी-बूटी) कारोबार में साझेदारी और मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी नूतन तंबोली पिता स्व. प्रमोद तंबोली, उम्र 24 वर्ष निवासी बड़ी बाजार रतनपुर ने लिखित आवेदन देकर पुलिस को जानकारी दी कि कुम्हारपारा रतनपुर के अताउल मुस्तफा और उसका भाई रजाउल मुस्तफा पिता सलीम रिजवी ने मिलकर उन्हें और उनके भाई आर्यन तंबोली को धोखे में लेकर 18 लाख से अधिक की ठगी की है। आवेदन में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने मार्च 2023 में वनौषधि की खरीदी-बिक्री का लाइसेंसी काम बताकर साझेदारी करने का प्रस्ताव रखा और अच्छा मुनाफा देने का लालच दिया। इस झांसे में आकर प्रार्थी ने 26 मार्च 2023 को 8,10,000 रुपए नगद दिए, इसके बाद विभिन्न तिथियों में आईडीएफसी, पीएनबी और अन्य बैंकों के खातों व यूपीआई माध्यम से कुल 7,69,000 रुपए स्थानांतरित किए। इसी दौरान प्रार्थी के भाई आर्यन तंबोली ने भी आरोपियों को एचडीएफसी खाते के माध्यम से 2,25,000 रुपए दिए। इस तरह दोनों भाइयों से आरोपियों ने 26 मार्च 2023 से 5 मार्च 2024 तक कुल 18,02,300 रुपए की राशि ले ली। प्रार्थी का आरोप है कि रकम देने के बाद आरोपी लगातार बहाने बनाते रहे और न तो मुनाफा दिया और न ही मूलधन वापस किया। फोन पर संपर्क करने की कोशिश करने पर भी आरोपी कॉल रिसीव नहीं करते। अंततः प्रार्थी ने पुलिस थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। रतनपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों अताउल मुस्तफा और रजाउल मुस्तफा के खिलाफ धारा 34 व 420 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार