बिलासपुर

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: सिरगिट्टी, बेलगहना और जुनापारा चौकी प्रभारियों की बदली, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 27 नवंबर को आदेश जारी कर तीन उप निरीक्षकों सहित छह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की है। यह तबादला आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा। जारी आदेश के अनुसार, सिरगिट्टी थाने में पदस्थ उप निरीक्षक राज सिंह को चौकी प्रभारी जुनापारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बेलगहना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक व्यासनारायण बनाफर को सिरगिट्टी थाने में पदस्थ किया गया है। जुनापारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजीव ठाकुर अब बेलगहना चौकी की कमान संभालेंगे।

इसके अलावा रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ तीन आरक्षकों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। आरक्षक क्रमांक 1246 सनत मिरी को चौकी केंदा, आरक्षक क्रमांक 1218 संजय बरमन और आरक्षक क्रमांक 1266 रौनक पाण्डेय को चौकी बेलगहना में पदस्थ किया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के बाद सिरगिट्टी थाना, जुनापारा और बेलगहना चौकी में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिसिंग की व्यवस्था संचालित होगी। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव को जिले की पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: सिरगिट्टी, बेलगहना और जुनापारा चौकी प्रभारियों की बदली, 6 अधिकारी-कर्मच... बिलासपुर के विकास को 38.89 करोड़ की बड़ी सौगात, 145 कार्यों को मिली मंजूरी; अमर अग्रवाल की पहल पर 67... छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन संपन्न...जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को... मल्हार:- रात के अंधेरे में मौत को लगाया गले? नीम के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुल... एमडी की सीट का सपना दिखाकर 2.74 करोड़ की चपत, मेडिकल माफिया ने पिता की जिंदगीभर की लूटी कमाई, बिलासपुर: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 48.90 लाख की चपत, परिवार समेत दुबई भागे आरोपी दोनो भाई! नाबालिग गैंग: एक ही रात में तीन जगह राहगीरों को बनाया निशाना, चाकू अड़ाकर मोबाइल और नकदी लूटकर मचाया ... बेटी ने फोन पर रोते हुए बताई मारपीट की आपबीती, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर; मां ने युवक पर लगाया हत... सिरगिट्टी में कबाड़ की आड़ में संगठित गिरोह का खेल! चोरी की गाड़ियां काटकर खपाने का अड्डा तो नहीं बन... पहली बार बिलासपुर पहुंचे ज्योतिषी पंडित विजय जी महाराज...हस्तरेखा और जन्मकुंडली से बताएंगे भविष्य, स...