बिलासपुर

बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के निशान से रहस्य गहराया

उदय सिंह

बिलासपुर – कोनी थाना में पदस्थ एक आरक्षक की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आरक्षक समन तामिली के लिए थाने से निकले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद आईटीआई गेट के पास सड़क पर बेसुध हालत में मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आरक्षक के पैर में चोट के निशान मिलने से मौत की परिस्थितियां और संदिग्ध हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कोनी थाना में पदस्थ आरक्षक भोप साहू समन तामिली के लिए ड्यूटी पर निकले थे। इसी दौरान वे आईटीआई गेट के पास सड़क पर गिरे हुए मिले। सड़क पर आरक्षक को बेसुध हालत में पड़ा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल कोनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरक्षक की पहचान कर उन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की अचानक मौत होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आरक्षक के पैर में चोट के निशान भी पाए गए हैं। ऐसे में उनकी मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, घटना की वास्तविक वजह सामने लाने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आरक्षक की मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के... VIDEO बिलासपुर:- चाकू के साथ वायरल रील ने खड़े किए सवाल, धमकी देने का भी दावा; वीडियो की सत्यता जांच... घर के दरवाजे पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद, कैंची से हमला; कैफे कर्मचारी पर चाकू से वार, दो अलग-अलग ... आधी रात घर में घुसे, मोबाइल झपटा और फर्जी UPI बनाकर खाते से पार कर दिए लाखों! 48 घंटे में तीन आरोपी ... पत्रकार कॉलोनी के विकास में इरशाद अली का योगदान सराहा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: सिरगिट्टी, बेलगहना और जुनापारा चौकी प्रभारियों की बदली, 6 अधिकारी-कर्मच... बिलासपुर के विकास को 38.89 करोड़ की बड़ी सौगात, 145 कार्यों को मिली मंजूरी; अमर अग्रवाल की पहल पर 67... छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन संपन्न...जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को... मल्हार:- रात के अंधेरे में मौत को लगाया गले? नीम के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुल... एमडी की सीट का सपना दिखाकर 2.74 करोड़ की चपत, मेडिकल माफिया ने पिता की जिंदगीभर की लूटी कमाई,