बिलासपुर

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन संपन्न…जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार, तथ्यहीन खबरों से बचना जरूरी : डिप्टी सीएम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रकाशन और प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और आम जनता को न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम है। पत्रकार जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं। विशेषकर दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ पत्रकारों की जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है। इसलिए किसी भी समाचार के प्रकाशन से पहले तथ्यों की पुष्टि और उसके सामाजिक प्रभाव का आकलन जरूरी है।

यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन में कही। शहर के स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार कठिन परिस्थितियों में भी जनहित के मुद्दों को सामने लाने का काम करते हैं। कई बार दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याएं स्थानीय स्तर पर सामने नहीं आ पातीं, लेकिन पत्रकार अपनी खबरों के माध्यम से उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। इससे समस्याओं के समाधान का रास्ता खुलता है। उन्होंने पत्रकारिता को तपस्या बताते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना आवश्यक है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी

संविधान दिवस का उल्लेख करते हुए साव ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की महत्वपूर्ण ताकत है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है। किसी व्यक्ति से संबंधित समाचार प्रकाशित करने से पहले पूरी पड़ताल की जानी चाहिए। अपुष्ट जानकारी के आधार पर प्रकाशित खबर किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए पत्रकारों को खबर की विश्वसनीयता और उसके संभावित प्रभाव को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जनहित के मुद्दे उठाने वाले पत्रकारों की सराहना की।

पत्रकार भवन के लिए जमीन और निर्माण में सहयोग का भरोसा


सम्मेलन में पत्रकार संघ की ओर से बिलासपुर और रायपुर में पत्रकार भवन के लिए भूमि आवंटित करने की मांग रखी गई। इस पर उप मुख्यमंत्री साव ने संघ को सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार संघ दोनों शहरों में उपयुक्त भूमि चिह्नित कर उसका खसरा नंबर और राजस्व अभिलेखों के साथ संबंधित कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करे। इसके बाद शासन की ओर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भूमि आवंटित होने के बाद पत्रकार भवन के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिलासपुर की पत्रकार कॉलोनी में सड़क और नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा चुका है। इन विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।

पत्रकार सुरक्षा कानून और बीमा योजना लागू करने की मांग


सम्मेलन में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता आम नागरिकों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के साथ जनसमस्याओं से प्रशासन को अवगत कराने का प्रभावी माध्यम है। तथ्यपरक तरीके से समस्याएं सामने आने पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साथ संवाद स्थापित कर समाधान निकालने में मदद मिलती है। वहीं, संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकार बीमा योजना लागू करने की मांग की। उन्होंने पत्रकार सम्मान निधि के नियमों को सरल बनाने तथा आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाने की आवश्यकता भी बताई। सम्मेलन में प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय, कोषाध्यक्ष अनिल पवार, संयोजक राजेश मिश्रा, निर्मल सलूजा, रामाधार पटेल, मनोज मिश्रा, रवि शुक्ला, निर्मल शुक्ला, अरविंद शुक्ला और इरशाद अली सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकार उपस्थित रहे। इसके अलावा मोहित जायसवाल, डॉ. तिलक राम साहू, चंद्र प्रकाश सूर्या और राजेश सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। अंत में संघ के कोषाध्यक्ष अनिल पवार ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: सिरगिट्टी, बेलगहना और जुनापारा चौकी प्रभारियों की बदली, 6 अधिकारी-कर्मच... बिलासपुर के विकास को 38.89 करोड़ की बड़ी सौगात, 145 कार्यों को मिली मंजूरी; अमर अग्रवाल की पहल पर 67... छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन संपन्न...जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को... मल्हार:- रात के अंधेरे में मौत को लगाया गले? नीम के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुल... एमडी की सीट का सपना दिखाकर 2.74 करोड़ की चपत, मेडिकल माफिया ने पिता की जिंदगीभर की लूटी कमाई, बिलासपुर: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 48.90 लाख की चपत, परिवार समेत दुबई भागे आरोपी दोनो भाई! नाबालिग गैंग: एक ही रात में तीन जगह राहगीरों को बनाया निशाना, चाकू अड़ाकर मोबाइल और नकदी लूटकर मचाया ... बेटी ने फोन पर रोते हुए बताई मारपीट की आपबीती, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर; मां ने युवक पर लगाया हत... सिरगिट्टी में कबाड़ की आड़ में संगठित गिरोह का खेल! चोरी की गाड़ियां काटकर खपाने का अड्डा तो नहीं बन... पहली बार बिलासपुर पहुंचे ज्योतिषी पंडित विजय जी महाराज...हस्तरेखा और जन्मकुंडली से बताएंगे भविष्य, स...