सीपत

सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर -सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही जीजा पर हथौड़े और ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पहले हथौड़े से हाथ पर वार किया, फिर ब्लेड से चेहरे और गले पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान पीड़ित को दांतों से भी काट लिया। घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मड़ई भाठापारा निवासी सुरेश कुमार सोनझरी घर निर्माण का ठेका लेकर काम कर रहे थे। 26 नवंबर की शाम करीब 4 बजे वे निर्माण सामग्री गिरवाने के लिए ग्राम खम्हरिया स्थित मनोज किराना दुकान के पास पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे उनका साला सुंदर लाल सोनझरी वहां पहुंचा और विवाद करने लगा।

आरोप है कि सुंदर लाल ने पहले हथौड़े से सुरेश के हाथ पर वार किया। विरोध करने पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे ब्लेड से चेहरे, ठुड्डी और गले पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान आरोपी ने उनके हाथ की उंगलियों और बाईं कोहनी के पास दांतों से भी काट लिया।घटना के बाद लहूलुहान हालत में सुरेश किसी तरह घर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें मोटरसाइकिल से बलौदा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। चोट गंभीर होने के कारण सुरेश बोलने में असमर्थ बताए गए। इसके बाद उनके भाई राकेश कुमार सोनझरी ने 27 नवंबर को सीपत थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी सुंदर लाल सोनझरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(1), 296 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के... VIDEO बिलासपुर:- चाकू के साथ वायरल रील ने खड़े किए सवाल, धमकी देने का भी दावा; वीडियो की सत्यता जांच... घर के दरवाजे पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद, कैंची से हमला; कैफे कर्मचारी पर चाकू से वार, दो अलग-अलग ... आधी रात घर में घुसे, मोबाइल झपटा और फर्जी UPI बनाकर खाते से पार कर दिए लाखों! 48 घंटे में तीन आरोपी ... पत्रकार कॉलोनी के विकास में इरशाद अली का योगदान सराहा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: सिरगिट्टी, बेलगहना और जुनापारा चौकी प्रभारियों की बदली, 6 अधिकारी-कर्मच... बिलासपुर के विकास को 38.89 करोड़ की बड़ी सौगात, 145 कार्यों को मिली मंजूरी; अमर अग्रवाल की पहल पर 67... छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन संपन्न...जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को... मल्हार:- रात के अंधेरे में मौत को लगाया गले? नीम के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुल...