कांकेर

पार्टी मनाने गए फ़ूड इंस्पेक्टर का मोबाईल गिरा डेम में…मोबाइल ढूंढने 4 दिनों तक खाली कराया गया पानी, मोबाईल तो मिली लेकिन गई नौकरी, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

रमेश राजपूत

कांकेर – पंखाजूर में परलकोट जलाशय से पानी खाली करा मोबाईल ढूंढने वाले फ़ूड इंस्पेक्टर को जिला कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंखाजूर के फ़ूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास दोस्तो के साथ पार्टी मनाने परलकोट जलाशय गए थे, जहाँ वेस्ट वियर के स्थान में उनका महंगा मोबाईल 10 से 15 फिट गहरे पानी मे गिर गया,

जिसके बाद फ़ूड इंस्पेक्टर ने बिना किसी से अनुमति लिए पंप लगाकर जलाशय के वेस्ट वियर एरिया से लगभग 21 लाख लीटर पानी को व्यर्थ बहा दिया,

4 दिनों तक चल रहे इस कारनामे की जानकारी जैसे ही कलेक्टर तक पहुँची कलेक्टर ने फ़ूड इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया वही जलसंसाधन विभाग के एसडीओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

1500 एकड़ में हो सकती थी सिंचाई….

अपने पद का दुरूपयोग कर सिंचाई के लिए रखा गया पानी व्यर्थ बहाने के इस मामले में निश्चित ही ऐसी ही कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि जितना पानी बहाया गया था उससे 1500 एकड़ जमीन में सिंचाई के लिए उपयोग किया जा सकता था, लिहाजा मामले की जांच करा और भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार