जांजगीर चाँपा

पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोसला में पुरानी रंजिश ने रिश्तों को खून-खराबे में बदल दिया। मामूली विवाद से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक हो गई और छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर बांस की लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया। मामले में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम कोसला निवासी जनकराम साहू 50 वर्ष का 29 अगस्त की शाम अपने बड़े भाई पुनीराम साहू से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जनकराम ने बांस की लाठी उठा ली और पुनीराम के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। इसी दौरान पुनीराम की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी लाठी से हमला कर दिया। सिर पर वार लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल पामगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पामगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 360/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी जनकराम साहू को ग्राम कोसला से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सउनि प्रमोद महार सहित पुलिस टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी