कोरबा

टैंकर और कार में हुई भिड़ंत….हादसे में दो की मौत दो घायल, अनियंत्रित गति बनी दुर्घटना की वजह

रमेश राजपूत

कोरबा – बुधवार सुबह सड़क हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता संजीत सिंह सहित 2 लोगों की मौत हो गई, वही दो घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हादसा तेज रफ्तार कार और टैंकर की आमने – सामने टक्कर से हुआ है । टक्कर के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला । हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है । जानकारी के मुताबिक , अंबिकापुर के गंगापुर खुर्द निवासी संजीत सिंह ( 38 ) दो अन्य लोगों मिशन चौक निवासी प्रदुम्न सिंह ( 68 ) और लखनपुर निवासी त्रिवेंद्र सिंह ( 40 ) के साथ किसी काम से बुधवार सुबह करीब 9 बजे कार में बिलासपुर जा रहे थे । तभी कटघोरा – अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर मोड़ के पास कोरबा से तेल लेकर अंबिकापुर जा रहे IOC के टैंकर से सामने भिड़ंत हो गई ।

टक्कर के बाद घायल और शव अंदर फंसे गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए । कार संजीत ही चला रहे थे । सूचना पर पुलिस पहुंची तो उनका शव अंदर बुरी तरह से फंसा हुआ था । अंदर बैठे लोग भी जख्मी होकर फंसे थे । पुलिस ने उन्हें निकलवा कर अस्पताल भेजा । इस दौरान रास्ते में प्रदुम्न सिंह ने दम तोड़ दिया । त्रिवेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है । उसे उपचार के लिए कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है । हादसे में मृतक की पहचान संजीत सिंह अंबिकापुर के युवा नेता के तौर पर हुई है । उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने करियर की शुरुआत की थी । इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल होकर लगातार सक्रिय थे । उनके निधन पर भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है , वही घायल मृतक के चाचा और चचेरा भाई बताए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़