बिलासपुर

सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल…. आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ने एक बार फिर आधुनिक चिकित्सा तकनीक के दम पर जटिल शल्य चिकित्सा में बड़ी सफलता हासिल की है। सिम्स के अस्थिरोग (ऑर्थोपेडिक्स) विभाग ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय युवक के कूल्हे के प्राकृतिक जोड़ (हिप जॉइंट) को सुरक्षित रखने में सफलता प्राप्त की। मरीज को फ्रैक्चर नेक ऑफ फीमर जैसी गंभीर चोट आई थी, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने समय पर ऑपरेशन कर कृत्रिम कूल्हा प्रत्यारोपण की आवश्यकता टाल दी। ऑपरेशन के दौरान जॉइंट प्रिजर्वेशन तकनीक अपनाते हुए फिबुला ग्राफ्टिंग, ऑटोलॉगस बोन मैरो एस्पिरेट तथा कैन्यूलेटेड कैंसिलस स्क्रू फिक्सेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया। इससे फ्रैक्चर को मजबूती मिली और हड्डी के बेहतर तरीके से जुड़ने की संभावना बढ़ी। निजी अस्पतालों में इस प्रकार की जटिल सर्जरी पर लाखों रुपये खर्च हो सकते हैं, जबकि सिम्स में मरीज का पूरा उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया गया। अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण सिंह ठाकुर ने बताया कि कम उम्र के मरीजों में प्राकृतिक जोड़ को सुरक्षित रखना सबसे बेहतर विकल्प होता है। समय पर सर्जरी और सही फिक्सेशन से मरीज भविष्य में सामान्य एवं सक्रिय जीवन जी सकता है। फिलहाल मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है और उसे फिजियोथेरेपी व नियमित फॉलो-अप की सलाह दी गई है।
सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि संस्थान में आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की बदौलत जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यह ऑपरेशन विभागाध्यक्ष डॉ. ए.आर. बेन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ऑपरेशन टीम में डॉ. तरुण सिंह ठाकुर, डॉ. प्रमोद जायसवाल, डॉ. रौनक चौबे, पीजी रेजिडेंट्स, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. श्वेता एवं उनकी टीम तथा नर्सिंग विभाग की ऋतु और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह सफलता सिम्स में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ टीम की दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़