बिलासपुरशिक्षा

अटल बिहारी यूनिवर्सिटी फिर विवादों में ,खराब रिजल्ट को लेकर एनएसयूआई का हंगामा

आलोक

बिलासपुर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय भले हो गया हो लेकिन इससे विश्वविद्यालय की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया । इस बार भी एक एक कर परिणाम सामने आ रहे हैं और उसी के साथ विवादों का भी ना थमने वाला दौर शुरू हो चुका है। जांजगीर चांपा क्षेत्र के कई महाविद्यालयों के बीए फर्स्ट ईयर सेकंड ईयर और फाइनल ईयर के इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और बी कॉम फर्स्ट ईयर सेकंड ईयर फाइनल ईयर के इंग्लिश में खराब रिजल्ट को लेकर जांजगीर चांपा से पहुंचे छात्र छात्रों के साथ एनएसयूआई के छात्र नेता गुरुवार को विश्वविद्यालय पहुंचे और कुलपति से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस खराब रिजल्ट से करीब 500 छात्र छात्राये प्रभावित हुए हैं । अधिकांश छात्र छात्राओं को शून्य से लेकर 5 अंक ही मिले हैं । विद्यार्थियों का विरोध इस बात पर है कि उन्होंने इतना खराब पर्चा भी नहीं बनाया था कि उन्हें शून्य और एक-दो अंक मिले। जाहिर है जांच में भारी त्रुटि हुई है। कुलपति प्रो गौरी दत्त शर्मा ने छात्रों और एनएसयूआई के छात्र नेताओं की बातें गंभीरता के साथ सुनने के बाद निर्णय लिया।

उन्होंने माना कि संभव है पेपर जांच में कोई त्रुटि हुई है इसलिए उन्होंने बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सभी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का आश्वासन छात्रों को दिया है। जिसके बाद यहां जारी हंगामा समाप्त हुआ और कुलपति के आश्वासन के भरोसे छात्र लौट गए। वैसे इस विश्वविद्यालय के साथ यह कोई नया विवाद नहीं है। हर साल परिणामों की घोषणा के साथ इसी तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। इसलिए ऐसे विवादों को जन्म देने से पहले ही इसकी रोकथाम के लिए विश्वविद्यालयों को कोई कठोर कदम उठाने होंगे। वैसे हंगामा कर रहे एनएसयूआई के नेताओं ने यहां कुलपति प्रोफ़ेसर गौरी दत्त शर्मा पर आक्षेप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़