बिलासपुर

खनन प्रभावित गांवों के विकास के लिए 86.34 करोड़ रूपये की कार्ययोजना का अनुमोदन… डीएमएफ शासी परिषद की बैठक संपन्न

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) की शासी परिषद की बैठक में आज 86.34 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में यह बैठक कलेक्टर सौरभकुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, विधायक बिलासपुर शैलेश पाण्डेय, विधायक मस्तुरी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान सहित शासी परिषद के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि जिले में 139 ग्राम पंचायत खनन प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को राहत दिलाने एवं विकास कार्यों के लिए 86 करोड़ 34 लाख रूपये की कार्य-योजना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। इस राशि में खनन प्रभावित गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, एवं सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों में विकास कार्यों का क्रियान्वयन किया जायेगा। स्वीकृत कार्य-योजना में से 52 करोड़ की राशि उच्च प्राथमिकता के काम जैसे -शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि में खर्च किये जाएंगे।

वहीं 34 करोड़ का प्रावधान अन्य प्राथमिकता के कामों के लिए आरक्षित किया गया है। डीएमएफ की स्थापना में 2 विकास सहायत सहित कुल छह पदों पर भर्ती के प्रस्ताव का भी बैठक में अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ जयश्री जैन एवं डीएमएफ शाखा के प्रभारी नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा ने प्रस्तावित कार्य-योजना से परिषद को अवगत कराया।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,