बिलासपुर

कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा… व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में कम कीमत पर किराना सामान उपलब्ध कराने का लालच देकर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी संतोष गुप्ता के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी फणीन्द्र तिवारी निवासी माता चौरा, सरकंडा ने शिकायत में बताया कि संतोष गुप्ता ने खुद को फैक्ट्री एजेंसी से सीधे जुड़ा हुआ बताते हुए व्यापार विहार से बाजार से कम कीमत पर किराना सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में 20 दिसंबर 2025 को उसने 50 हजार रुपये लेकर समय पर सामान उपलब्ध कराया, जिससे उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने अधिक लाभ और विशेष स्कीम का लालच देकर धीरे-धीरे बड़ी मात्रा में सामान सप्लाई करने के नाम पर ऑनलाइन और नकद रूप में किश्तों में रकम लेना शुरू कर दिया। कुछ समय तक सामान देने के बाद उसने भरोसा कायम रखा, लेकिन बाद में बड़ी मात्रा में सामान उपलब्ध कराने का वादा कर करीब 15 लाख रुपये ले लिए। शिकायत के अनुसार, मार्च 2026 में आरोपी ने पत्नी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर दो दिन तक मोबाइल बंद रखने की बात कही। इसके बाद 26 मार्च की सुबह वह मंगला स्थित अपने किराये के मकान से सफेद पिकअप वाहन में सामान भरकर फरार हो गया। 27-28 मार्च के बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। पत्नी और साले से संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही। पीड़ित ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने संतोष गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे लेन-देन और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में भी जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...