बिलासपुर

बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,

उदय सिंह

बिलासपुर – बारिश का मौसम शुरू होते ही जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसका दर्दनाक उदाहरण चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेंवार में सामने आया, जहां करैत सांप के डसने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेंवार निवासी राजिम बाई लोनिया 60 वर्ष पति मुखीराम लोनिया, बुधवार देर रात 2 बजे के करीब घर से आंगन स्थित बाथरूम जाने के लिए बाहर निकली थीं।

इसी दौरान दरवाजे के सामने बैठे जहरीले करैत सांप से उनका सामना हो गया। सांप को देखकर वह घबरा गईं और पीछे हटने लगीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ीं। मौके का फायदा उठाकर करैत ने उनके हाथ में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल उन्हें बिल्हा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। हालांकि सांप के जहर का असर अधिक होने के कारण गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। बहरहाल बारिश के मौसम में करैत, नाग और अन्य जहरीले सांप अक्सर सूखी एवं सुरक्षित जगह की तलाश में घरों, आंगनों और बाथरूम के आसपास पहुंच जाते हैं। इसलिए रात के समय बाहर निकलते समय हमेशा टॉर्च का उपयोग करें, पैरों में जूते या चप्पल पहनें तथा घर और आंगन की नियमित साफ-सफाई रखें। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय बिना समय गंवाए उसे निकटतम अस्पताल पहुंचाना चाहिए। समय पर सही इलाज ही ऐसे मामलों में जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...