बिलासपुर

कलेक्टर जनदर्शन में पहुँचे 200 लोगों ने लगाई फ़रियाद… जिला कलेक्टर ने आवेदनों की सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभकुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। आज जनदर्शन में कलेक्टर ने तीन घंटे तक बड़े इत्मीनान से लगभग 200 लोगों की निजी और सामुदायिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। तत्काल सुलझने वाले प्रकरणों का जहां मौके पर ही निराकरण किया गया वहीं गंभीर किस्म के कुछ प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज करते हुए समय-सीमा में अधिकारियों को निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर से आज बेलतरा निवासी दिव्यांग अशोक कुमार सूर्यवंशी ने बैटरी चलित ट्रायसाईकल प्रदान करने की मांग रखी। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करते हुए दिव्यांग की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। कोटा ब्लाक के ग्राम करका के सरपंच ने आश्रित ग्राम जोगीपुर में पचरी निर्माण के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन को टीएल में लेते हुए सीईओ जिला पंचायत को सौंपा।ग्राम गतौरा निवासी परमेश्वर राठौर ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त की राशि नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बेलतरा तहसील के ग्राम भाड़म निवासी भगवान दीन कश्यप ने ग्रामीण उद्यमिता विकास योजनातंर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा लखराम से अनुदान की राशि न मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने उनके आवेदन को टीएल में पंजी करते हुए लीड बैंक ऑफिसर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम गनियारी के ग्रामीणों ने से कलेक्टर मुलाकात कर आवेदन दिया कि सिंचाई विभाग द्वारा नहर निर्माण कार्य करवाया गया है।नहर के नीचे से विस्तार हेतु निकाले गए नाला से खार एवं गांव का निस्तारी पानी सीधे हमारे खेत में आता है। जिससे हमारे खेत में पानी अत्यधिक मात्रा में जमा हो जाता है। खेत में लगे धान डूबकर सड़ जाता है। उन्होंने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई। ग्राम पंचायत जुनवानी के सरपंच ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना अंतर्गत हितग्राहियों के लिए पशु शेड, मुर्गी शेड की मांग की। इस मामले को जिला पंचायत सीईओ को भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,