बिलासपुर

पेंशन प्रकरण को लेकर उदासीनता बरतने की शिकायत, सेवा निवृत्त चिकित्सकों ने लगाए आरोप….हो मामले में कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – हमेशा विवादों के बीच रही डॉ मधुलिका सिंह एक बार फिर अपने कारनामों के चलते सवालो के कटघरे में आ खड़ी हुई है। जिला अस्पताल के स्टाफ द्वारा तो उनके कार्य शैली को लेकर कई शिकायतें हुई है। लेकिन अब जो मामला प्रकाश में आया है। वो मौलिक अधिकारों के हनन का है। जिसको लेकर पीड़ित पक्षो ने जिला कलेक्टर डॉ संजय अलंग से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी पक्ष से मिले जानकारी के अनुसार डॉ अनूप कुमार सिन्हा नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं डॉ के के जायसवाल पैथोलोजिस्ट जिला चिकित्सालय में पदस्थ रहते हुए दिनाँक 31/01/2020 को सेवा निवृत्त हो गए हैं। शासन के नियमानुसार सेवानिवृति के 3 माह पूर्व शासकीय सेवक की समस्त प्रकार की कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर सेवा निवृति दिनाँक को पेंशन निर्धारण सहित समस्त प्रकार के क्लेम की भुगतान आदेश दिए जाने का सख्त निर्देश जारी किया है । जिसकी अनदेखी करते हुए डॉ मधुलिका सिंह द्वारा आज दिनाँक तक कागजी प्रक्रिया शुरू नही की गई है। जिससे अब तक उनके पेेंशन भुगतान की प्रक्रिया फाइलों मेंं दब कर रह गई है।
पीड़ित डॉक्टरों में जिला कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग..

बताया जा रहा है, जिला अस्पताल में अपनी सेवा दे चुके डॉक्टर जो अब सेवानिवृत्त होकर पेंशन भुगतान के लिए उपेक्षित हो रहे है। पीड़ित डॉक्टरों की माने तो वर्तमान में यह प्रक्रिया शुरू की जाती है तो भी सेवा निवृत्त शासकीय सेवक को पेंशन भुगतान करने में 6 माह लग जायेगा। इस बीच सेवा निवृत्त कर्मचारी आर्थिक अभावों से प्रताड़ित होता रहेगा। जिससे आक्रोशित डॉ अनूप कुमार सिन्हा और डॉ के के जायसवाल ने डॉ मधुलिका सिंह के ऊपर मौलिक अधिकारों का हनन करने ,पेंशन निर्धारण नही करने, शासन के आदेशों की अवहेलना करने की शिकायत कलेक्टर से करते हुए डॉ मधुलिका सिंह के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की मांग की है।
डॉक्टरों ने संयुक्त बयान जारी कर व्यक्त की अपनी व्यथा..
सेवानिवृत्त डॉ अनूप कुमार सिन्हा और डॉ के के जायसवाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए लिखा है कि हमनें जीवन के लगभग 37 वर्ष मानव सेवा में लगाते हुए निष्ठा पूर्वक कार्य सम्पादन किया है ,जिसका ईनाम डॉ मधुलिका सिंह द्वारा पेंशन रोक कर हमारे परिवार के ऊपर वित्तीय संकट पैदा करने के साथ साथ हमें शेष बचे जिन्दगी में अपने परिवार के साथ खुशहाल जिने के लिए मोहताज करने का षडयंत्र रचते हुए हमारे मौलिक अधिकारों का हनन करने का किया जा रहा है। उन्होंने

यह भी आरोप लगाया है कि डॉ मधुलिका सिंह द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,प्रिंसिपल प्रशिक्षण केंद्र एवं सिविल सर्जन के पद पर रहकर वित्तीय घोटालों को अंजाम देते आ रही हैं जिनमें से कई प्रकरणों पर जांच चल रही है। एक प्रकरण पर माननीय न्यायालय ने उनसे 2.5 करोड़ की वसूली करने का निर्देश भी जारी कर दिया है। अभी तक तो शासकीय सम्पत्ति का ही हरण करते आईं है , अब सेवानिवृत चिकित्सक जिन्हें शासन पेंशन देने के साथ साथ उनसे कटौती की गई राशि उन्हें देगी। उस राशि का सेवानिवृत चिकित्सक आहरण न कर सकें इसलिए यह षडयंत्र रचा जा रहा है ।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,