बिलासपुर

कर्ज़ से हार कर उसने लगा दी जिंदगी को दांव पर

उदय सिंह

एक तो गरीबी और लाचारी। ऊपर से कर्ज और पत्नी की बीमारी। चौतरफा समस्याओं से ग्रस्त होकर अश्वनी श्रीवास ने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा । घटना बिलासपुर से करीब 16 किलोमीटर दूर सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोर भट्टी कला की है, यहां रहने वाले अश्वनी श्रीवास ने सोमवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गरीबी के चलते वह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। उसकी पत्नी लंबे वक्त से बीमार थी और इसी कारण से कर्ज लेकर इलाज कराना पड़ रहा था। वही उस पर कर्ज चुकाने का दबाव था। कोई हल न निकलने पर उसने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा, इसलिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया। सरकारे गरीबों और किसानों के हित में तमाम योजनाएं चलाने का दावा करती है, लेकिन सच तो यह है कि अभाव में लोग जान दे रहे हैं और यह खबरें सुर्खियां भी नहीं बटोर पा रही।

error: Content is protected !!
Letest
बर्ड फ्लू के खतरे के चलते कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन 7 दिनों के लिए बंद...रखी जायेगी विशेष निगरानी बर्ड फ्लू अपडेट: प्रशासन ने कराया 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...नए महिला थाने में भी हुई पो... मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार