कोरबा

36 घंटे से दलदल में फंसा हाथी, रेस्क्यू के लिए पहुँचा वन अमला…आस पास मंडरा रहा पूरा झुंड

डेस्क

कोरबा- वन मंडल कटघोरा अंतर्गत केन्दई वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुल्हरीया के आश्रित मोहल्ला बनखेता पारा मे मंगलवार से एक हाथी दलदल में फंसा हुआ है, जिसे ग्रामीणों ने इस हालत में देखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुँचे पुलिस और वन विभाग के द्वारा जेसीबी से हाथी को खींचने की कोशिश की गई, लेकिन दलदल और हाथियों के झुंड की वजह से समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी को दलदल में फंसे हुए 36 घंटे से अधिक समय गुजर चुके है, लेकिन विभाग के पास उसे बचाने और कोई उपाय नही है। गौरतलब है कि सप्ताह भर पहले इसी झुंड में से एक हाथी की मौत पहाड़ से गिर कर हुई थी, वही यह दूसरी घटना है, जब कोई हाथी मौत के मुँह में है, जिसे बचाया जा सकता है, लेकिन वन विभाग के पास पुख्ता इंतजाम नही होने की वजह से इस हाथी को अब तक बाहर नही निकाला जा सका है।

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक माह से पाली कुल्हरीया, पीपलडाड, पनगंवा, बगबुडी, झिनपुरी, बुडापारा और कुरथा सहित कई गांवों में एक माह से हाथियों ने डेरा डाल रखा है, जिसके कारण लोग रतजगा करने को मजबूर है, हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, ग्रामीणों द्वारा चिल्ला चिल्ला कर उनकी आवाज बैठ गई है लेकिन वन विभाग से कोई सहयोग नही मिल सका है, लोग अपने घरों को छोड़कर दूसरों के घरों में सहारा लेने को मजबूर है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्ड फ्लू के खतरे के चलते कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन 7 दिनों के लिए बंद...रखी जायेगी विशेष निगरानी बर्ड फ्लू अपडेट: प्रशासन ने कराया 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...नए महिला थाने में भी हुई पो... मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार