बिलासपुर

बिलासपुर में होगी देश की सबसे बड़ी लाइट वेट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता…. 11 लाख रुपये इनामी विनीत कप 28 दिसंबर से होगी शुरू,

उदय सिंह

बिलासपुर – स्वर्गीय ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित विनीत कप क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष और भी भव्य स्वरूप में दिखने वाला है। 28 दिसंबर से शुरू होकर 11 जनवरी तक चलने वाली यह प्रतियोगिता अब 11 लाख रुपये की इनामी राशि के साथ देश की सबसे बड़ी लाइट वेट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता बन गई है। 11 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विनीत कप न केवल बिलासपुर बल्कि समूचे प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। आईपीएल की तर्ज पर भव्य व्यवस्थाओं, शानदार उद्घाटन, आतिशबाजी और लाइव प्रसारण के साथ होने वाले इस आयोजन में हर साल देश के विभिन्न राज्यों के टीमें भी हिस्सा ले चुकी हैं। आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी निक्कू ने प्रेसवार्ता में बताया कि अपनी स्वर्गीय माता की स्मृति में यह प्रतियोगिता लगातार 13 वर्षों से कराई जा रही है। इस बार प्रथम पुरस्कार 11 लाख 11 हजार 111 रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि मैन ऑफ द सीरीज को बुलेट मोटरसाइकिल दी जाएगी। कुल 32 टीमों को टूर्नामेंट में प्रवेश मिलेगा, जिसके लिए 40 हजार रुपये एंट्री फीस निर्धारित की गई है।

टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे। लीग मैच 10 ओवर, सेमीफाइनल 12 ओवर और फाइनल 14 ओवर का होगा। आयोजन की पारदर्शिता सुनिश्चित करने लाइव प्रसारण और थर्ड अंपायर की व्यवस्था रहेगी। महाराष्ट्र की टीम tenniscricket.in अपने वैनिटी वैन के साथ लाइव कवरेज करेगी। दर्शकों के मनोरंजन के लिए चियर लीडर्स और आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था भी रहेगी। क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला की मांग पर डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री अरुण साव द्वारा घोषित फ्लड लाइट इस वर्ष से मैदान में स्थापित हो चुकी है, जिसका लाभ सभी टीमों को मिलेगा। आयोजन समिति बाहरी टीमों के ठहरने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी उठाएगी। ईशान भंडारी के अनुसार, इस टूर्नामेंट का उद्देश्य अधिक से अधिक खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,