निगम

राज्य सरकार से निगम को नहीं मिल रहा फंड, सभी विकास कार्य अटके

आलोक

शहर में होने वाले समस्त विकास कार्यो को संचालित करने की जिम्मेदारी नगर निगम बिलासपुर के पास है। लेकिन शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाये रखने के लिए निगम के पास राशि का अभाव है। राज्य शासन से निगम को पर्याप्त फण्ड नही मिल पा रहा है। वही मुख्यमंत्री के द्वारा विकास कार्यो के लिए घोषित दस करोड़ रुपये की राशि आबंटित तो कर दी गई है। लेकिन शहर के दृष्टिकोण से यह राशि काफी कम है। वही विपक्ष भी राज्य सरकार के द्वारा शहर विकास को ठप करने का आरोप लगा रहा है।

विधानसभा चुनाव के पूर्व जिस तरह से शहर के विकास को लेकर कार्य शुरू कराए गए थे। उसके बाद यह लगने लगा था कि प्रदेश का दूसरा बड़ा शहर बिलासपुर अपनी खूबसूरती के लिए प्रदेश में जाना जाएगा। इसके लिए कई योजना के साथ नए कार्यो को स्वीकृति प्रदान की गई। जिससे शहर का कायाकल्प किया जा सके। लेकिन विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलते ही शहर का विकास कार्य ठप पड़ गया। सभी बड़ी परियोजनाएं अधूरी पड़ी है। वही शहर विकास के लिए भी जो फण्ड जारी होता है उसमे भी भारी कटौती कर दी गई है। जिससे शहर वापस बदहाल होता जा रहा है। हालाँकि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने अपने बिलासपुर दौरे में निगमो को विकास कार्यो के लिए दस करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। जिसमे महत्वपूर्ण विकास के कार्यो को पूरा किया जा सके। लेकिन निगम के 65 वार्डो के लिए यह राशि इतनी कम है कि कही भी विकास कार्य सही तरीके से नही हो पाएगा। शहर के विकास कार्य के लिए पार्याप्त फण्ड नही मिलने को अब विपक्ष यानी भाजपा ने मुद्दा बना लिया है। भाजपा शासनकाल में जितनी राशि शहर विकास के लिए मिलती रही है। अगर उतनी राशि निगम को उपलब्ध करा दी जाए तो योजनाओ के साथ विकास कार्य मे बाधा उत्पन्न नही होगी। लेकिन शहर के विकास कार्यो के साथ शासन ने समस्त पार्षद निधि को भी बंद कर दिया है। जिससे पार्षद अपने वार्ड में छोटे काम भी नही करा पा रहे है। आने वाले दिनों में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की बैठक बिलासपुर में आयोजित होने वाली है। ऐसे में समस्त पार्षद अपनी समस्या को निकाय मंत्री के सामने रखकर उसके समाधान के लिए कहेंगे।

निश्चित तौर पर नगर निगम का दायरा काफी बड़ा है। ऐसे में निगम को अगर पर्याप्त फण्ड नही मिलेगा। तो शहर में चल रहे विकास कार्य तो बंद होंगे ही। साथ ही रखरखाव नही होने से शहर भी उजाड़ नज़र आएगा। ऐसे में शासन शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाये रखने के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराए जिससे विकास कार्यो में किसी तरह की बाधा न हो।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,