सीपत

शहंशाहे छत्तीसगढ़ लूतरा शरीफ का 61वां सालाना उर्स 14 से 18 दिसंबर तक, दूर दूर से पहुचेंगे जायरीन की जा रही विशेष तैयारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- बाबा सैयद इंसान अली शाह लूतरा शरीफ का 61वां सालाना उर्स 14 से 18 दिसंबर तक मनाया जायेगा। उर्स के दौरान दूर दूर से जायरीन यहां पहुँचते है और अपनी मुराद पूरी करने मन्नत मांगते है। शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह लूथरा का 61 वाँ सालाना उर्स इस वर्ष भी बड़े उत्साह से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ पर्यटन के नक़्शे पर मौजूद लूथरा शरीफ में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दरगाह इंतेजामिया कमेटी के द्वारा 14 से 18 दिसंबर तक मनाया जा रहा है, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। जिसमें पहले दिन परचम कुशाई की रस्म अदा की जायेगी और इसी के साथ उर्स का आगाज होगा।

इसी दिन दोपहर में दादी अम्मा का साहिबा संदल चादर निकाली जायेगी और रात में जलसा का आयोजन किया जायेगा। वही दूसरे दिन मजारे पाक का ग़ुस्ल दिया जायेगा और शाही संदल चादर निकाली जायेगी जो पूरे क्षेत्र में गस्त कर मजार में पेश की जायेगी। कार्यक्रम में रोजाना राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय शायर और कव्वाल तकरीर, नात पेश किये जायेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख से अधिक की ठगी....मुख्य आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार बर्ड फ्लू के खतरे के चलते कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन 7 दिनों के लिए बंद...रखी जायेगी विशेष निगरानी बर्ड फ्लू अपडेट: प्रशासन ने कराया 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...नए महिला थाने में भी हुई पो... मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज