जांजगीर चाँपा

सड़क हादसा :- बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर….तीनो की मौके पर हुई मौत

भुनेश्वर बंजारे

जांजगीर – अंचल में रोड एक्सीडेंट के मामले थमने का नाम ही नही ले रहे है। रोजाना एक्सीडेंट से दर्जनों जिंदगियां मौत की नींद सो रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिर्रा का सामने आया है। जहाँ अज्ञात वाहन के ठोकर से तीन युवकों की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बोरसी निवासी मीनू चंद्रा 20वर्ष पिता हेतराम चंद्रा

अपनी बाइक सीडी डीलक्स सीजी11 सीड 8229 से अपने साथी धन्य कुमार चंद्रा पिता सीताराम चंद्रा 18वर्ष, विकेश चंद्रा पिता छतराम चंद्रा 20वर्ष के साथ बिर्रा से बीती शाम 7 बजे काम करके वापस बोरसी जा रहे थे । बिर्रा से दो किमी दूर पहुंचे थे कि सामने से अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया । इससे सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों की शव क्षत विक्षत हालत में अलग अलग जगह में पड़ी मिली।

जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने स्थानीय पुलिस को दी। जिन्होंने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वही इस घटना की जानकारी लगते ही बोरसी ग्राम के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों रास्ते पर जाम कर दिया था। बहरहाल मामले को संभालने स्थानीय पुलिस तैनात है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...