बिलासपुर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया.. आवेदन 6 फरवरी तक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पदों के लिए इच्छुक महिला आवेदिका 23 जनवरी से 6 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकती है। परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र 1 उर्तुम में कार्यकर्ता के 1 पद पर एवं वार्ड क्र 13 पं दीनदयाल उपाध्याय नगर के आंगनबाड़ी केंद्र 3 मंगला, वार्ड क्र 52 रविन्द्रनाथ टैगोर नगर के आंगबाड़ी केंद्र 3 लिंगियाडीह, आंगनबाड़ी केंद्र 2 लखराम, केंद्र 1 ढेंका, केंद्र 1 बेलतरा एवं केंद्र 2 गोंदईया में सहायिका के 1-1 पदों पर भरती की कार्यवाही की जा रही है। पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा, बिलासपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।आवेदिका को उसी ग्राम या नगर निगम की निवासी होना अनिवार्य है, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है। आवेदन पत्र में आवेदित पद एवं केंद्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक हैै। कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं सहायिका के लिए 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है। इच्छुक आवेदिका निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण एवं पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। आवेदन की शर्ते तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय सरकण्डा एवं जनपद पंचायत बिल्हा के सूचना पटल तथा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज