प्रकृतिमल्हार

मल्हार में भी नगर पंचायत अध्यक्ष ने लगाए फलदार पौधे, पुराने पौधे अब बन चुके है पेड़

उदय सिंह

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक और प्राचीन नगरी मल्हार में भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। यहां नगर पंचायत कार्यालय स्थित उद्यान में हर बार की तरह वृक्षारोपण किया गया। विगत वर्षों में किए गए वृक्षारोपण का असर यहां नजर आने लगा है । यहां मनमोहक और हरे-भरे पेड़ों की पंक्ति चिनार के पेड़ का आभास उत्पन्न कर रहे हैं और पहली झलक में यह नजारे कश्मीर के नजारे जैसे प्रतीत हो रहे हैं।

वही इसी संकल्प को पूरा करते हुए मंगलवार को भी मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह क्षत्री के नेतृत्व में पंचायत कार्यालय के पास मौजूद गार्डन में 50 से अधिक दुर्लभ पौधे लगाए गए। मंगलवार को यहां वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए फलदार पौधों में राम फल, आंवला जाम के साथ औषधीय गुणों वाले नीम के पेड़ भी लगाए गए।

यहां अध्यक्ष के अलावा सभापति शमशेर सिंह, पार्षद जगदीश राय, शिवचरण कैवर्त, महेत्तर राम कैवर्त, विजय निर्मलकर और अन्य पार्षदों और कर्मचारियों ने 50 से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखरेख का संकल्प भी लिया। प्राचीन नगरी मल्हार स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास का गार्डन अपनी हरियाली और सुंदरता की वजह से आसपास विख्यात हो चुका है और जब यहां फलदार पौधे पुष्पित और पल्लवित होने लगेंगे तो फिर यहां के नजारे और खुशनुमा हो जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...