मल्हार

पत्रकार समाज का आईना हैँ, दिलीप लहरिया

उदय सिंह

मस्तूरी -छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील इकाई मस्तूरी के पत्रकारों की सम्मेलन मल्हार स्थिति विश्राम गृह में रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिलीप लहरिया उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि पत्रकार सामाज का आईना होता है ग्रामीण स्तर पर पत्रकारिता करना काफी जटिल होता है उनके कार्यों में हम सबको सहयोग करने का दायित्व बनता है।

उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के पत्रकारो के हित में संचालित लाभकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला ।
साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में लिये जा रहे कार्यों को समय समय पर प्रसारित करने उपस्थित पत्रकारों से अनुरोध किया ।संघ के जिलाध्यक्ष संतोष ठाकुर ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। और आगामी 08फरवरी को मुंगेली में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में समस्त पत्रकारों को सामील होने आव्हान किया।

संघ के संरक्षक ओम प्रकाश पांडे ने ब्लॉक स्तर पर संचालित हो रही संगठन की गतिविधियों को लेकर आपना विचार प्रकट किया और सभी पत्रकार साथियों को निष्पक्ष पत्रकारिता करने सुझाव दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बसंत बंसल, कृष्णपाल देव खटकर, सुरेश दुबे, हरि शंकर पांडे, जगन्नाथ प्रसाद नेताम, संतोष मिश्रा, उदय सिंह ठाकुर ,ननकू साहू, सुनहर राम चंदेल, दुर्गा प्रजापति, संजय पांडे, कृष्ण कुमार चंदेल, हर्ष केडिया, गणेश प्रसाद तिवारी, अजीत राठौर, सूर्य प्रकाश घृतलहरे सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...