पचपेड़ी

पचपेड़ी पुलिस ने की छापेमारी… 83 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ‘चेतना विरुद्ध नशा अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में करनलाल गोंड, सुकृत गोंड और राजकुमार वर्मा उर्फ चिकारा शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इस निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और एसडीओपी मस्तूरी लालचंद के मार्गदर्शन में थाना पचपेड़ी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में गश्त और सतत निगरानी बढ़ाई गई। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिल्हाटी में तीन व्यक्ति करनलाल गोंड उम्र 22 वर्ष, सुकृत गोंड उम्र 21 वर्ष और राजकुमार वर्मा उर्फ चिकारा उम्र 50 वर्ष अपने-अपने घरों में अवैध रूप से कच्ची शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिनके निर्देश पर अलग-अलग टीम गठित कर गांव में दबिश दी गई।पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में करनलाल गोंड के कब्जे से 27 लीटर, सुकृत गोंड से 28 लीटर और राजकुमार वर्मा से 28 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। इस तरह तीनों आरोपियों के पास से कुल 83 लीटर अवैध कच्ची शराब विधिवत रूप से जब्त कर उन्हें मौके पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को थाना लाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज करते हुए दिनांक 28 जून 2025 को न्यायालय में पेश किया गया। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रवण कुमार, प्रधान आरक्षक हरेंद्र खुटे, प्रधान आरक्षक किशन वाणी, आरक्षक गजपाल, उमेद्र, बसंत भारद्वाज और नरसिंह की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,