जशपुर

बर्निंग कार :- फिर दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की जलकर मौत की घटना…तेज रफ़्तार एस क्रॉस कार जा टकराई पेड़ से…जलकर हुई खाक

रमेश राजपूत

जशपुर – बिलासपुर में रतनपुर केंदा रोड में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था जिसमें 4 दोस्तों की हादसे के बाद कार में ही जलकर मौत हो गई थी, जिसमें गाड़ी के साथ बॉडी भी जलकर राख हो गई थी, ठीक इसी तरह का हादसा रविवार की रात एक बार फिर सामने आया है जिसमें जशपुर जिले के सोनक्यारी चौकी अंतर्गत घाघरा के पास यह दुर्घटना हुई है।

जिसमें एस क्रॉस कार क्रमांक JH01EK3796 देर रात तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई, आग इतनी भयावह हो गई कि पूरी कार जलने लगी जिसकी वजह से कार में फंसे 3 लोगों के जलकर मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है हालाकि पुलिस अभी तक 1 व्यक्ति के ही जलकर मौत होने की पुष्टि कर रही है लेकिन वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक बॉडी पिछली सीट में जल रही है और एक बॉडी ड्राइवर सीट के बगल वाली सीट में जल रही है।

फ़िलहाल कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर कार मालिक का नाम उदय भगत रांची दर्ज है, जिसके आधार पुलिस जांच में जुट गई। देर रात हुई इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई थी, जिन्होंने फायर ब्रिगेड को भी रात में बुलवा लिया था और आग को बुझा लिया गया था, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था।

दुर्घटना के बाद कार में आग की घटना...

लगातार ऐसे मामले सामने आने लगे है जिसमें दुर्घटना के बाद कार में आग लग जा रही है, क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार सहित बिलासपुर और अब जशपुर की इस घटना से सभी वाहन चालकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इस आधुनिक और एडवांस टेक्नोलॉजी की कारों में क्या खामियां है जिससे वाहन में आग लग जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...