धर्म -कला-संस्कृतिरतनपुर

गुप्त नवरात्रि पर देवी अर्चना के लिए पहुंचे आईजी, भिक्षुको और भक्तों को कराया भोजन

डेस्क

इन दिनों गुप्त नवरात्र का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में भी यह पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । गुप्त नवरात्रि की महा चतुर्थी तिथि पर यहां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को बिलासपुर रेंज के आईजी प्रदीप गुप्ता भी यहां देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

आईजी प्रदीप गुप्ता द्वारा यहां भिक्षु भोज का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना और दर्शन के पश्चात उनके द्वारा भिक्षुक भोज में शामिल हो रहे दरिद्र नारायण को भोजन कराया गया।

वहीं उन्होंने स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ रतनपुर थाना प्रभारी श्याम कुमार सिदार, एसआई राम निरंजन राठिया ,एएसआई राजेंद्र सिंह पावेल और बड़ी संख्या में रतनपुर पुलिस के जवान मौजूद थे, जिन्होंने आई जी का स्वागत पुलिस बैंड से किया

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी