रायपुर

ऑटो से लटकी मिली चालक की लाश, हत्या या आत्महत्या मामला संदिग्ध….पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी के उरला थाना अंतर्गत सोनडोंगरी इलाके में आज सुबह एक युवक की लाश ऑटो में लटकी मिली। जैसी ही इस घटना की जानकारी कुछ लोगों को पता चली, खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। मृतक की पहचान ऑटो चालक धनंजय शुक्ला के तौर पर हुई है। वह हीरापुर का निवासी था, लेकिन मामला हत्या और आत्महत्या में उलझ गया है।
परिजनों का आरोप है कि धनंजय ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। वहीं इस मामले को लेकर इलाके के ऑटो चालकों ने चक्का जाम कर दिया था। हालांकि पुलिस की समझाइश और हकीकत का जल्द खुलासा करने के आश्वासन के बाद ऑटो चालकों ने जिद छोड़ दी। इस मामले को लेकर पुलिस ने किसी तरह का अधिकारिक बयान नहीं दिया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सही दिशा का पता लग पाएगा, उसके बाद ही जांच शुरू की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार