क्राईममुंगेली

गला रेतकर कर दी बुजुर्ग की हत्या, भागते वक्त हत्यारों का मोबाइल मौके पर छूटा

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली में अभी सुबह की शुरुआत भी नहीं हो पाई थी की एक लोमहर्षक वारदात ने पूरे मुंगेली को दहला दिया। मुंगेली के पड़ाव चौक ,सारथी पारा में रहने वाले ढिंगड़ मल जैन गल्ला व्यवसाई हैं और जेसीज पब्लिक स्कूल प्रांगण में उनकी दुकान है। रोज की तरह 75 वर्षीय बुजुर्ग तड़के उठ गए और घर की साफ सफाई कर जैसे ही वे कचरा फेंकने बाहर निकले ,बाहर घात लगा कर बैठे दो से तीन युवकों ने पहले उनकी आंख में मिर्च पाउडर जैसी कोई चीज छिड़की और फिर धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया।

अपने आंगन में सीढ़ी के पास ही तड़पकर गिरे ढिंगड़ मल जैन की थोड़ी ही देर में मौत हो गई ।वही घर पर मौजूद उनकी पत्नी ने पूरी वारदात को अपनी आंखों से देखा।

ढिंगड़ मल जैन की पत्नी के अनुसार हत्या की वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया लेकिन भागते वक्त उनमें से एक का मोबाइल मौके पर ही छूट गया।

जैसे ही पुलिस को इस वारदात की सूचना मिली पुलिस भागे भागे मौके पर पहुंची और देखते ही देखते यहां लोगों की भीड़ लग गई ।पुलिस का मानना है कि बुजुर्ग पर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया है और इसके लिए सुनियोजित तरीके से हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के लिए अच्छी खबर यह है कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे हड़बड़ी में अपना मोबाइल मौका ए वारदात पर छोड़ भागे हैं, जिससे जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा पुलिस कर रही है।

लगातार चुनौतियों से जूझ रही मुंगेली पुलिस के लिए एक और चुनौती आ खड़ी हुई है। देखना होगा कि हाइटेक जमाने में मोबाइल फोन जैसे पुख्ता सबूत मिल जाने के बाद पुलिस कितने देर में आरोपियों का पता लगाकर उन्हें दबोच पाती है। वही इस हत्याकांड को लेकर तरह-तरह के कयास मुंगेली में लगाए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार घटना को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया था जिसमें से एक को पकड़ने का दावा मुंगेली पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...