छत्तीसगढ़बिलासपुर

धान खरीदी पर लग गया विराम, इस वर्ष 44 लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी

छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से जारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पर 31 जनवरी यानी इस गुरुवार को विराम लग गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर-इस वर्ष शुरुआत में धान खरीदी केंद्रों में धान की आवक बेहद कमजोर थी तो वही कर्ज माफी और समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के चुनावी वादो के बाद किसान अपना धान नहीं बेच रहे थे लेकिन एक बार किसानों ने धान बेचना शुरू किया तो फिर रिकॉर्ड धान समितियों में पहुंच गया। पिछले साल जिले में 36 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई थी । इस बार अनुमान लगाया जा रहा था की 128 खरीदी केंद्रों में कमजोर शुरुआत की वजह से धान की खरीदी लक्ष्य से कम होगी। लेकिन अपुष्ट आंकड़ों के अनुसार गुरुवार तक जिले में 44 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई है ।एक सप्ताह पहले ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सभी कमिश्नर और कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर धान खरीदी को बंद करने के निर्देश दे दिए गए थे इसलिए 31 जनवरी को केंद्र में पहुंचे धान की तौलाई के बाद ठीक रात 12:00 बजे सॉफ्टवेयर लॉक हो गए

उसी दिन धान की मात्रा की जानकारी नोडल अधिकारियों द्वारा संबंधित कलेक्टर को सौंप दी गई ।2 फरवरी सुबह 11:00 बजे सरकारी आंकड़े जारी किए जाएंगे। अंतिम दिन धान खरीदी केंद्रों में भारी भीड़ नजर आई ।वैसे धान खरीदी बंद होने के एक पखवाड़े पहले ही पंजीकृत किसानों को टोकन जारी कर दिया गया था अगर कुछ धान की उस समय एंट्री नहीं हुई थी तो भी अंतिम दिन तक उसकी एंट्री कर दी गई। जिले में लक्ष्य से अधिक धान खरीदी होने से कयास लगाए जा रहा है की कोंचिओ ने अन्य राज्यों का धान खपाया होगा। फिलहाल पुष्ट आंकड़ों की प्रतीक्षा की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...