क्राईमबिल्हा

शिक्षिका ने किया अधिकारी के पत्र का दुरुपयोग , बिल्हा ब्लॉक के करमा संकुल का कारनामा

प्रदीप पांडेय

सीपत के समीप ही बिल्हा ब्लॉक के करमा संकुल केंद्र में शिक्षिका के अवकाश को लेकर एक मामला सामने आया है। करमा संकुल केंद्र के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बसहा की कमला सिरों शिक्षक एलबी ने अपने अवकाश के लिए बिल्हा विकासखण्ड शिक्षाधिकारी के स्वीकृति के बिना स्वयं ही किसी पुरानी अवकाश के पत्र को कांट छाँट करके अवकाश पत्र बना ली। और उस अवकाश पत्र में पुरानी तिथि के अवकाश दिनांक को सुधारे हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कमला सिरों शिक्षक एल बी ने फर्जी बिना अनुमति के अवकाश लेकर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बसहा में पुनः ज्वाइनिंग ले ली। उन्होंने पूर्व आदेश की प्रति में छेड़छाड़ कर उस पत्र को वर्तमान आदेश की प्रति बनाकर अधिकारी के पत्र का दुरुपयोग किया है। वही अवकाश के पश्चात ज्वाइनिंग देने जब स्कूल पहुँची तब स्कूल के प्रधानपाठक रविन्द्र मधुकर किसी ट्रेंनिग के लिए बाहर थे तथा वे जिन शिक्षिका को स्कूल में प्रभार देकर गए थे उन्हे भी इस मामले की जानकारी नही है। वो भी छुट्टी में चली गई थी। बीईओ आदेश पत्र के बिना ही शिक्षिका को शाला में ज्वाइनिंग दे दिया गया है। यह मामला काफी संदेहास्पद है। शिक्षिका कमला सिरों ने फर्जी मनगढ़त यह अवकाश के पश्चात ज्वाइनिंग लेटर को रजिस्टर में चुपचाप दबाकर चली गई थी। बाद में कांट छाँट दिखने के बाद यह मामला प्रकाश में आया है। मजे की बात तो यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी शिक्षिका कमला सिरों ने 15 दिन अवकाश की मेडिकल भी स्कूल में जमा नही की। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जवाईनिग लेटर पूरी तरह फर्जी है। जवाईनिग लेटर में आवक जावक 814 — 815 प्रविष्टि दिखाई जा रही है। जबकि रजिस्टर में इस नम्बर पर किसी अन्य कर्मचारी का नाम है। दूसरों को ज्ञान देने वाले शिक्षको का ही जब ऐसा कारनामा सामने आना लोगों के समझ से परे है।

इस संबंध में स्कूल के हेडमास्टर ने कहा कि मैं उस समय निखार ट्रैनिंग में गया हुआ था । इसकी जानकारी बीईओ बिल्हा को नही दे पाया हूँ। उस समय चार्ज में रजनी देवांगन मेडम थी ,मैने आने के चार्ज लेने के बाद उनको कमला सिरों मेडम का ज्वाइनिंग लेटर में विसंगति पाया गया है। संज्ञान में लेते हुए मैने उनको इस मामले का मार्गदर्शन किया।लेकिन उन्होंने आज तक कोई जवाब नही दी हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...