कोरबा

46 मवेशियों की तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार…पुलिस घेराबंदी कर छुड़ाया मवेशियों को

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले की करतला पुलिस ने पशु तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की है, जिन्होंने 6 तस्करों से 46 मवेशियों को छुड़ाया है। मिली जानकारी के अनुसार करतला पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अधिक मात्रा में पशु तस्करों द्वारा पशु (बैल) वगैरह को ग्राम बडमार रास्ते से होकर ले जाने वाले हैं। सूचना पर थाना प्रभारी करतला आशीष कुमार सिंह द्वारा अपने स्टाफ के साथ ग्राम बडमार के पास घेराबंदी कर 46 बैलों को बरामद किया गया, इस दौरान कुल 06 आरोपी कैलास यादव निवासी सिसरिंगा रायगढ, रामकुमार कुम्हार निवासी कुदरीपारा धरमजयगढ, ⁠दरसराम यादव निवासी सरगबुंदिया उरगा, नानसाय निवासी काडरो बागबहार,भरोस राम अगरिया निवासी सिसरिंगा रायगढ़ तथा रामप्रसाद नागवंशी निवासी काडरो बागबहार को पकड़ा गया। जिनके विरूद्ध छग कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तहत कार्यवाही कर सभी 06 आरोपीयों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना करतला पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...