क्राइम

लाख रुपये के गांजे के साथ उड़ीसा की दो महिलाएं पकड़ाई

डेस्क

एक बार फिर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई कार्यवाही मैं उड़ीसा के गांजा तस्कर पकड़ में आए। इस बार पकड़ी गयी तस्कर महिलाएं निकली। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं बड़े बड़े बैग में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रही है। तुरंत एक टीम बनाकर मौके पर रवाना किया गया, तो बुधवारी बाजार के पास आरपीएफ कॉलोनी पानी टंकी के करीब दो महिलाएं दो बड़े बड़े बैग के साथ मिली। जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें आठ आठ किलो गांजा के पैकेट मिले । जिसकी बाजारू कीमत एक लाख बारह हज़ार रुपये बताई जा रही है ।इस मामले में दोनों महिलाएं कोई भी जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाई। पकड़ी गई महिलाओं का नाम सुरभि बारीक और अमृता छत्री है, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़