बिलासपुर

6 वर्षीय अपहृत बच्चे को किया गया सकुशल बरामद, जांजगीर और बिलासपुर पुलिस जुटी थी तलाश में…जल्द किया जाएगा मामले का खुलासा

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम ठडगाबहरा में छः वर्षीय बालक का अपहरण हो गया था । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक के साथ आला अधिकारी मौके में पहुंच कर पूछताछ कर रहे थे तभी अपहरण कर्ताओ ने बालक के पिता के मोबाईल में फोन कर 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है।पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि घटना के वक्त छ वर्ष का अनुज कुमार अपने दोस्त के साथ ठडगबहरा मेें अपने दुकान के सामने खेल रहा था । बच्चे की मां दुकान से कुछ समय के लिए घर गई थी। तभी बाईक में सवार एक युवक आया और अनुज कुमार से बातचीत करते हुए उसके पिता बलौदा गए है और वहां बुलाने की बात कही। जिसके बाद अनुज कुमार बाईक सवार के पीछे बैठ गया । जब अनुज की मां घर से बाहर निकली तो अनुज के साथी ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद अनुज की मां ने अपने पति को फोन लगाकर पूछताछ की और अनुज को नही बुलाने की जानकारी मिलने पर परिजनों और आसपास के लोगो से उसकी जानकारी ली गई।

बच्चा का कहीं पता नही चलने पर परिजनों ने बलौदा थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।पांच साल के बच्चे का अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी छानबीन में जुट गए और पुलिस के सामने ही अपहरण कर्ताओ ने अनुज के पिता के मोबाईल में फोन कर पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग की। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर मौके में पहुंची और मोबाईल लोकेशन ट्रेक करने के साथ साथ बलौदा और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा की भी छानबीन शुरु कर दी है। इस बीच बिलासपुर और जांजगीर के अलावा मस्तूरी की पुलिस ने बच्चे को सकुशल खोज निकाला है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी