सीपत

ट्रेलर चालक से चाकू अड़ाकर लूटमार…एक्टिवा सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम

उदय सिंह

सीपत – गतौरा साइडिंग से कोयला अनलोड कर लौट रहे ट्रेलर चालक से दिन दहाड़े दो एक्टिवा सवार युवकों ने चाकू अड़ाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद डरे हुए, चालक धर्मेंद्र कुमार ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि वह ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 AU 6700 से गतौरा साइडिंग में कोयला खाली करने आया था, जहाँ से वह लौट रहा था तभी मटियारी के पास दो एक्टिवा सवार युवकों ने अपनी गाड़ी अड़ा कर उसे रोका और ट्रक की चाबी लूट ली,

जिन्होंने चालक के गर्दन पर चाकू अड़ा दिया और नगदी 4600 रुपए, पर्स, आधार कार्ड, दो एटीएम कार्ड एवं ड्राईविंग लाईसेंस को लूटकर फरार हो गए, दोनों लुटेरों ने चालक के साथ मारपीट भी की जिससे उसे चोंटे आई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 394-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...