छत्तीसगढ़बिलासपुर

चोरों का सूने मकान पर धावा ,चार लाख कीमती गहने और नगदी पर किया हाथ साफ

सरकंडा थाना क्षेत्र में नहीं थम रही चोरियां

बिलासपुर ,प्रवीर भट्टाचार्य

ठंड बढ़ने के साथ एक बार फिर चोरी की वारदातों में इजाफा देखा जा रहा है। खासकर अरपा पार सरकंडा क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है ।इसे सरकंडा पुलिस की निष्क्रियता कहे या फिर मिलीभगत लेकिन इतना तो सच है कि यहां चोरों के हौसले पूरी तरह बुलंद है और घर को सुना छोड़ना किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं रह गया है ।सिविल इंजीनियर सरोज कुमार को भी घर सूना छोड़ना महंगा पड़ गया । वर्धा पावर प्लांट में सिविल इंजीनियर सरोज कुमार का परिवार इन दिनों छुट्टियों में बाहर है और नाइट ड्यूटी होने की वजह से मजबूरी वश सरोज कुमार भी घर में ताला लगा कर ड्यूटी पर चले गए थे ।इसी बीच चोरों ने घर में प्रवेश किया और घर में मौजूद अलमारियों का ताला तोड़कर 43 हज़ार नगदी और सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

सुबह घर लौटने पर इंजीनियर को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हमेशा की तरह पुलिस खाना पूर्ति के लिए मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई ।जांच में पता चला है चोर करीब 4 लाख के सामान लेकर गए हैं ।पिछले कुछ दिनों से सरकंडा क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है लेकिन कोई चोर पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हमेशा की तरह एक बार फिर ठण्ड बढ़ने से चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़