रतनपुर

VIDEO:खुंटाघाट बांध लबालब,
वेस्टवीयर से चलने लगी धार..

जुगनू तंबोली

रतनपुर – अंततः भादों की बारिश में जिले का सबसे बड़ा बांध संजय गांधी जलाशय खुंटाघाट बांध लबालब हो ही गया। बांध के भरने की खुशी सवा दो सौ गांवो के सैकड़ों किसानों के चेहरों पर साफ महसूस की जा सकती है। खरीफ की चिंता तो खत्म हुई आगे भी बारिश होती रही तो किसानों को रबी की फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।


खूंटाघाट बांध से बिलासपुर जिले की सीपत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों की सवा दो सौ से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों को सिंचाई  के लिए पानी मिलता है। खूंटाघाट बांध में जमा जल से ही इस क्षेत्र के किसानों की जीवन की दशा और दिशा तय होती है। सावन के अंतिम दिनों में सीपत मस्तूरी क्षेत्र के किसानों के द्वारा कम वर्षा के कारण खेती की सिंचाई के लिए पानी की मांग की जा रही थी। किसानों के पानी की मांग को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान के द्वारा खूंटाघाट डेम के बडी नहर गेट को खोला गया था।

इस साल  सावन माह बीतने के बाद बांध में पानी का भराव हो चुका था।भादो में शुरुआती दिनों में हुई अच्छी बारिश से बांध के जल स्तर में खासा बढ़ोतरी हुई । ताजा आंकड़ों के मुताबिक बांध में कुल क्षमता के 100 फीसदी पानी का भराव हो चुका है। केच मेंट एरिया के नदी नालों से बांध में अभी पानी आ ही रहा है। बांध में पानी का भराव पूर्ण हो जाने से वेस्टवियर रपटा में पानी का बहाव शुरू हो गया है। हालात ऐसे ही रहे तो इस बार किसानों को रबी फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...