धर्म -कला-संस्कृतिमरवाही

रंग ला रही है मेहंदी, देवसेना स्व-सहायता समूह की महिलायें बाड़ियों में लगा रही हैं मेंहदी के पौधे

डेस्क

बिलासपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखण्ड मरवाही में देवसेना स्व-सहायता समूह की महिलायें अपने घरों की बाड़ियों में मेंहदी के पौधे लगा रही हैं। जिससे पर्यावरण संरक्षण होगा और उन्हें आय भी प्राप्त होगी। समूह की महिलाओं ने गांव में खाली पड़े भर्री जमीनों में भी वृक्षारोपण करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिये वन विभाग द्वारा उन्हें दस हजार पौधे निःशुल्क दिये जा रहे हैं।
देवसेना स्व-सहायता समूह की ग्रामीण आदिवासी महिलायें आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिये भी जागरूक हैं। मरवाही के ग्राम नाका, बंशीताल, अमेराटिकरा, बघर्रा, सिलपहरी, पथर्रा, रूमगा, मटियाडांड़, मड़ई, मोहरीटोला, दानीकुंडी, बेहरीझोरकी, कोलबीरा गांवों में देवसेना स्व-सहायता समूह में गठित आदिवासी महिलायें जंगल से जुड़े व्यवसाय कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। समूह की महिलाओं ने अब यह तय किया है कि वे अपने घरों की बाड़ियों में मेंहदी पौधे लगायेंगी। मेंहदी एक ऐसा कुदरती पौधा है जिसके पत्तों, फूल, बीजों और छालों में भरपूर औषधीय गुण होते हैं। मेंहदी हाथों की खूबसूरती भी बढ़ाती है। इसकी मांग को देखते हुए महिलाओं ने योजना बनाई है कि पत्तों को सुखाकर पावडर बनाकर आकर्षक पैकेजिंग में इसकी बिक्री से आय प्राप्त करेंगी।

देवसेना समूह की महिलाएं अपने-अपने गांवों में खाली पड़े भर्री भूमि पर भी वृक्षारोपण कर रही है। मरवाही वनमंडल द्वारा उन्हें 6 हजार मेंहदी के पौधों के साथ-साथ आम, नींबू, नीलगिरी के पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराये गये हैं साथ ही पौधे लगाने के लिये गड्ढे भी विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जंगलों में रहते हुए जंगल के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन ये महिलायें भलीभांति कर रही हैं साथ ही गांव वालों को भी इसके लिये प्रेरित कर रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...