क्राइम

महिला के पति और रिश्तेदारों को ब्लैकमेलर ने भेज दी उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें, पकड़ा गया

डेस्क

अश्लील और आपत्तिजनक फोटो- वीडियो के जरिए विवाहित महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी करीब महीने भर बाद राजनांदगांव से पकड़ा गया है। मूलतः नागौर राजस्थान का रहने वाला राजू उर्फ मोहनलाल कुमावत पहले बिलासपुर के शुभम विहार में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान शहर की एक विवाहित महिला से हुई और उसके हाथ महिला के कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो लग गए। इसके बाद से वह महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। विवाहित महिला द्वारा 13 जून 2019 को सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । महिला ने बताया था कि राजू ने उसके भाई, पति तथा अन्य रिश्तेदारों के पास उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजें हैं। इस मामले को गंभीर पाकर आरोपी की खोज शुरू हुई लेकिन मोहनलाल कुमावत फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान साइबर सेल को उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि वह राजनांदगांव में छुपा हुआ है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए टीम ने उसे राजनांदगांव से धर दबोचा। पकड़े जाने पर राजू उर्फ़ मोहनलाल कुमावत ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है । आरोपी ने फर्जी आईडी के जरिए इस महिला की अश्लील वीडियो और फोटो सोशल साइट पर भी अपलोड कर दिया था। अब पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि प्रार्थी और उसके बीच क्या संबंध रहे हैं और उसके हाथ किस तरह यह वीडियो और पिक्चर लगे थे।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...