धर्म -कला-संस्कृति

जाते-जाते कर गए चार जिंदगी रौशन, हैंड्स ग्रुप की मुहिम का असर

आलोक

चकरभाटा मैं रहने वाले गोपाल दास फ़ोटानी की जिंदगी का दीया मंगलवार को हमेशा के लिए बुझ गया, लेकिन जाते-जाते भी वे दो जिंदगियों में रोशनी भर के गए। भारत में ऐसे नेत्र दिव्यांगों की संख्या बहुत अधिक है, नेत्रदान के माध्यम से जिनकी आंखों की रोशनी लौटाई जा सकती है ,लेकिन पर्याप्त संख्या में नेत्रदान ना होने से यह मुमकिन नहीं हो पा रहा। इस दिशा में बिलासपुर का हैंड्स ग्रुप उल्लेखनीय कार्य कर रहा है । उन्हीं की कोशिशों का असर है कि बिलासपुर और आसपास रहने वाला सिंधी समाज इस मुद्दे को लेकर बेहद जागरूक है और लगातार समाज के लोग नेत्रदान कर रहे हैं । मंगलवार को चकरभाटा में रहने वाले गोपाल दास फ़ोटानी का निधन हो गया। जिसके बाद उनके पुत्र सुरेश, प्रकाश और उधम ने हैंड्स ग्रुप से मुलाकात कर पिता के नेत्र दान की इच्छा जाहिर की। हमेशा की तरह हैंड्स ग्रुप की टीम के पंकज असरानी और मनीष बुधवानी ने सिम्स के चिकित्सक से संपर्क किया जिसके बाद सिम्स से टीम उनके घर पहुंची और सफलतापूर्वक नेत्रदान संपन्न कराया।

हैंड्स ग्रुप की ही कोशिशों से मंगलवार शाम को सिंधी कॉलोनी निवासी स्वर्गीय अशोक कुमार मेघवानी के परिजनों द्वारा भी नेत्रदान कराया गया । भूटानी और मेघवानी परिवार की कोशिशों से अब चार नेत्रहीनों की आंखों की रोशनी लौटाई जा सकेगी। हैंड्स ग्रुप द्वारा यह 229 वां नेत्रदान है । बिलासपुर शहर में लगातार लोग नेत्रदान के प्रति जागरूक हो रहे हैं और इसके पीछे हैंड्स ग्रुप के युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण है , लेकिन यह दुख का विषय है कि नेत्रदान के प्रति केवल सिंधी समाज में ही जागरूकता नजर आ रही है । जाति, प्रांतीयता , धर्म से परे जाकर इस पुनीत कार्य को सभी वर्गों द्वारा अपनाने की जरूरत है। जब नेत्रदान करने वाला यह नहीं पूछता कि उसकी कॉर्निया किस जाति, मजहब या प्रांत के लोग को दी जाएगी तो फिर नेत्रदान करने में भी यह बंदिशें नहीं होनी चाहिए।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...