क्राईममुंगेली

खेत में मिली महिला की लाश की अब तक नहीं हो पाई है पहचान , 350 से अधिक मोबाइल डिटेल खंगाले जा रहे

आकाश दत्त मिश्रा

फास्टर पुर थाना क्षेत्र में खेत में मिली महिला की नग्न लाश के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली है अभी तक पुलिस यह भी नहीं जान पाई है कि मृत महिला कौन थी। महिला की पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है

लोरमी के पास फास्टर पुर थाना अंतर्गत ग्राम सिंघनपूरी और बघमार के बीच खेत में महिला की नग्न लाश की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई। फास्टर पुर पुलिस के लिए यह मामला चुनौती साबित हो रही है और थाना प्रभारी आशीष अरोरा इस मामले को सुलझा कर ही मुंगेली जाना चाहेंगे। इसलिए वे एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सुधीर अपने खेत घूमने गए थे जिन्हें बघमार के पास देवव्रत सिंह ठाकुर के खेत में एक महिला की नग्न अवस्था में पड़ी लाश मिली। लाश से बदबू भी उठने लगी थी। पहली नजर में एहसास हो रहा है कि बलात्कार के बाद महिला का कत्ल किया गया है । खेत के पास सड़क में खून के धब्बे, पत्थर, कपड़े, चूड़ी के टुकड़े और चश्मा मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला को पहले सड़क में पत्थर से कुचलकर मारा गया और जिसके बाद उसे घसीटते हुए खेत में ले जाकर छोड़ दिया गया , लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गई है और आसपास का कोई भी व्यक्ति महिला को पहचान नहीं पाया है।

मृत महिला की पहचान के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया लेकिन उससे भी कोई सुराग ना मिल सका। वहीं पुलिस महिला की तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक भेज कर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है, साथ ही आसपास के सभी थाना क्षेत्रों से गुमशुदा का विवरण मंगाया गया है। घटना के दौरान क्षेत्र में मौजूद मोबाइल नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है। उस वक्त करीब 300 मोबाइल उस क्षेत्र में मौजूद पाए गए हैं। जिनके डिटेल खंगाले जा रहे हैं। यह अंधा क़त्ल थाना प्रभारी आशीष अरोड़ा के लिए चुनौती बन चुका है जिसे वे अपने ट्रांसफर से पहले जाहिर है सुलझाना चाहेंगे। एक बार महिला की शिनाख्त हो गई तो फिर मामले की परते खुलती चली जाएगी , इसलिए पुलिस की पूरी कोशिश यही है कि किसी तरह महिला की पहचान हो जाए। हलाकि महिला की पहचान ना हो पाए इसलिए हत्यारे ने हत्या के बाद महिला के चेहरे को पत्थर से कुचलने की कोशिश की है।
अब देखना होगा कि पूरे इलाके में मुनादी कराने , तस्वीर वायरल करने और अन्य कोशिशों के बाद कितनी जल्दी मृत महिला की पहचान फास्टरपुर पुलिस हासिल कर पाती है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...