पचपेड़ी

मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार… घटना के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी तक पहुँची पचपेड़ी पुलिस, चोरी का माल बरामद

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र ग्राम केवतरा में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चंद घण्टों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी काशीराम सोनी निवासी केवतरा ने थाना पचपेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18.7.2024 को रात करीब 12:00 बजे वह सपरिवार खाना खाकर अपने घर में सो रहे थे और सुबह 5:00 बजे उठे तो देखा घर का दरवाजा खुला था सामान बिखरा पड़ा था तथा टेबल के ऊपर रखा दो नग मोबाइल, 01 नग बोट कंपनी के ईयरडॉप्ट, 02नग आर्टिफिशियल मंगलसूत्र, 02 नग चांदी की बिछिया, 01 नग कलाई घड़ी एवं पर्स में रखे नगदी ₹2000 एवं उनके लड़के का पैन कार्ड आधार कार्ड मतदाता परिचय पत्र नहीं था। अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर चोरी कर सामान एवं नगदी को ले गया है। सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लेकर थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर संदेही जितेंद्र नायक पिता नंदू नायक उम्र 25 साल निवासी नायक पारा पचपेड़ी से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से चोरी गए सभी सामान को जब्त किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी एसआई ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई सहेत्तर कुर्रे, प्र आर लक्ष्मण सिंह, आर छत्रपाल डहरिया,प्रीतम मरावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला...