क्राईम

ठगी और लूट के मामले को रोकने विशेष टीम ने की बैंकों की जांच

डेस्क

बैंकों मैं लगातार हो रही ठगी और लूटपाट को देखते हुए बिलासपुर एसपी ने सभी सीएसपी और एस एस ओ को निर्देशित किया था। जिनके आदेश के बाद टीम का गठन किया गया और पुलिस की विशेष टीम ने गुरुवार को शहर के कई बैंकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। बैंक पहुंची पुलिस की टीम ने बैंक के मैनेजर और अधिकारियों को एक तरफ जहां सुरक्षा संबंधी जानकारी दी, वहीं बैंक में मौजूद सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गयी। इन दिनों लगाकर बैंकों में फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके लिए कस्टमर को किस तरह से आगाह किया जाए, इसकी जानकारी बैंक स्टाफ को दी गई । गुरुवार की इस कार्यवाही में पुलिस की टीम कोतवाली थाना क्षेत्र के छह बैंकों, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के 7 बैंकों, कोनी थाना क्षेत्र के छह बैंक, सरकंडा थाना क्षेत्र के 5 बैंक, सीपत थाना क्षेत्र के सात बैंक, बिल्हा के 6 , पचपेड़ी के पांच, पेंड्रा के पांच, मस्तूरी के चार, चकरभाटा के 9 और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 15 बैंकों में पहुंची और यहां आवश्यक जांच पड़ताल कर बैंक कर्मियों को विशेष हिदायत दी गई। बताया जा रहा है कि शेष बचे बैंकों में भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा । इस दौरान बैंक के आसपास घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई।

बैंक के साथ टीम ने एटीएम की भी चेकिंग की। सभी छोटे बड़े बैंकों के सुरक्षा उपकरणों, सायरानो , सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा जवानों की भी जांच पुलिस द्वारा की गई, ताकि बैंक में किसी तरह की लूटपाट की घटनाओं को रोका जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...