निगम

तिफरा ब्रिज से लेकर हाई कोर्ट रोड तक चला अतिक्रमण पर डंडा, निगम के साथ मिलकर यातायात विभाग ने की कार्यवाही

डेस्क

बिलासपुर को व्यवस्थित करने यातायात विभाग ने नगर निगम के साथ हाथ मिलाया है और हर दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। 2 दिनों तक बिलासपुर के मुख्य बाजार में कार्यवाही के बाद शुक्रवार को अमला सुबह से ही तिफरा ओवरब्रिज से लेकर हाई कोर्ट रोड और हाईटेक बस स्टैंड क्षेत्र में कार्यवाही करता नजर आया।

यहां जगह-जगह हुए अतिक्रमण को हटाया गया । इस दौरान यह भी देखा गया कि रास्ते में जगह-जगह मवेशी मौजूद है । इन मवेशियों को कॉउ कैचर के माध्यम से सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ने हेतु उन्हें पकड़ा गया। इस दौरान टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इरफान खान ने किया। उनके साथ नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के अधिकारी और कर्मचारी, दस्ते के वाहन, यातायात विभाग के दोनों क्रेन, मोबाइल वाहन और स्वयं बोदरी सीएमओ भोलाराम ठाकुर भी शामिल रहे। एक साथ यातायात विभाग और नगर निगम द्वारा कार्यवाही किए जाने से यहां हड़कंप मच गया। खासकर हाईटेक बस स्टैंड के सामने और अंदर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। टीम को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपना अपना सामान समेट कर इधर-उधर भागते नजर आए, लेकिन जो सफल नहीं हो पाए उनके सामानों की जब्ती भी नगर निगम ने बनाई । इस कार्यवाही से यह संदेश दिया गया कि टीम किसी भी दिन शहर के किसी भी इलाके में इस तरह की कार्यवाही कर सकती है। लिहाजा सबसे यह आग्रह किया जा रहा है कि वे स्वयं आगे बढ़कर शहर को व्यवस्थित करें और सड़कों पर से अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटा ले ताकि कार्यवाही से बच सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,